भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने खुद को क्वारांटाइन (अलग) कर लिया है। उनके राजनीतिक सलाहकार आरके मिगलानी की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया है। तत्कालीन मुख्यमंत्री ने 20 मार्च अपने आवास पर एक पत्रकार वार्ता की थी। जिसमें से एक पत्रकार की बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। माना जा रहा है कि प्रेस वार्ता में मौजूद सभी पत्रकारों को भी क्वारांटाइन में जाना पड़ेगा।
कमलनाथ की इस प्रेस वार्ता में कोरोना पॉजिटिव मरीज के पिता और पेशे से पत्रकार केके श्रीवास्तव भी पहुंचे थे। इस वार्ता में उन्होंने अफने इस्तीफे की घोषणा की थी। इस पत्रकार वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सहित कांग्रेस के सभी विधायक और प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों सहित लगभग 200 पत्रकार मौजूद थे।