प्रदेश में 18 से 21 फरवरी तक माैसम खराब हाेगा। हालांकि पिछले एक सप्ताह से माैसम अाैर अधिकतम तापमान में भी काफी बढ़ाैतरी हुई है, लेकिन 18 फरवरी से राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्राें में हिमपात अाैर मैदानाें में बारिश के अासार हैं।
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला से मिली जानकारी के मुताबिक 18 फरवरी काे अधिकतम ऊंचाई वाले क्षेत्राें में हिमपात हाेगा, जबिक 19 से 21 फरवरी तक मैदानाें में बारिश अाैर पहाड़ाें में बर्फबारी हाेगी।
प्रदेश में रहा तापमान
प्रदेश के प्रमुख स्थानाें में अधिकतम तापमान पर गाैर करें ताे शनिवार काे राजधानी शिमला में 19.2 डिग्री सेल्सियस और ऊना का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धर्मशाला 17.6, नाहन 20.7, साेलन 24.5, कांगड़ा 24.6, बिलासपुर 25.2, हमीरपुर 25.1, चंबा 24.3, भूंतर 25.1, कल्पा 8.8 अाैर केलांग का अधिकतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के जनजातीय जिला किन्नौर और लाहाैल-स्पीित में इन दिनाें कड़ाके की ठंड जारी है।